ताज़ा-ख़बर

त्योहारों को लेकर साकची थाना में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन सख्त

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

ईद, सरहुल और रामनवमी पर विशेष निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

त्योहारों को लेकर साकची थाना में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन सख्त

जमशेदपुर : साकची थाना परिसर में मंगलवार को आगामी प्रमुख त्योहारों (ईद, सरहुल, हिन्दू नववर्ष और रामनवमी) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने की जबकि नगर उपाधीक्षक सुनील कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की भ्रामक सूचना फैलने से रोका जा सके। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि हिन्दू नववर्ष की यात्रा का समापन आम बागान मैदान में होगा जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। ईद के मौके पर ईदगाह, मस्जिद और कब्रिस्तानों में पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं रामनवमी जुलूस के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाएगी और पूरे मार्ग की निगरानी की जाएगी। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी सुझाव दिए। बाल मंदिर के सन्नी संघी ने झंडा चौक पर फुटपाथ हटाने का प्रस्ताव रखा जबकि सोनू राजा खान ने ईदगाह में पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था की मांग की। प्रशासन ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की। इस बैठक में मुख्य रूप से तेज प्रताप पांडे, उमेश शर्मा, परमजीत सिंह काले, राकेश साहू, सोनू रजा खान, अमित संघी, शांतनु बोश, हरविंदर सिंह, मुन्ना खान, संजीव कुमार बर्मन, मनोज बाजपेई, सैयद कलीम, डॉक्टर उधम सिंह, शशांक बाजपेई और मनमोहन सिंह आदि शामिल हुए।

इन्हें भी पढ़ें.