ताज़ा-ख़बर

मेदिनीनगर में गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में पैदल यात्री की मौत

रिपोर्ट: VBN News Desk1 दिन पहलेझारखण्ड

छःमुहान चौक पर सुबह हादसा, 30 वर्षों से मिठाई दुकान में काम कर रहे अशोक पासवान की गई जान

मेदिनीनगर में गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में पैदल यात्री की मौत

पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित छःमुहान चौक पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक (जेएच 09 एई 5811) की चपेट में आने से पैदल चल रहे 55 वर्षीय अशोक पासवान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दुमी निवासी अशोक पासवान के रूप में हुई है। वे पिछले 30 वर्षों से धोबी मोहल्ला में रहकर प्रधान डाकघर के सामने स्थित एक मिठाई दुकान में कार्यरत थे। प्रतिदिन की तरह सुबह चाय पीने छःमुहान पहुंचे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक को मौके पर ही पकड़ लिया गया तथा चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। नगर निगम कर्मियों के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार ने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें.