ताज़ा-ख़बर

दीपावली व छठ महापर्व को मद्देनजर सादे लिबास व वर्दी में तैनात रहेंगे पुलिस जवान व पुलिस पदाधिकारी

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary12 दिन पहलेझारखण्ड

दीपावली व छठ महापर्व पर मांस दूकान रहना चाहिए पूर्णतः बंद : दुर्गा जौहरी

दीपावली व छठ महापर्व को मद्देनजर सादे लिबास व वर्दी में तैनात रहेंगे पुलिस जवान व पुलिस पदाधिकारी

दीपावली व छठ महापर्व को ले शहर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

पारितोषिक वितरण सह सम्मान समारोह का भी हुआ आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू) : शहर थाना परिसर में श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के तत्वावधान में पारितोषिक वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके पूर्व दीपावली व छठ महापर्व को लेकर शहर थाना में शांति समिति की बैठक हुई।

शांति समिति की बैठक में बोलते हुए मुख्य अतिथि एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से बीता। श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी ने काफी संजिदगी व उत्साह के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों को सारे पंडाल का निरीक्षण कराते हैं। यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन बाजार क्षेत्र से ब्रैकेटिंग को हटा लिया जाएगा। अगले दीपावली में दीया व तेल के बाजार को बगल में शिफ्ट किया जाएगा। कहीं भी अग्निजनित दुर्घटना के मद्देनजर अग्निशमन वाहन की व्यवस्था थाना में की जाएगी। दीपावली व छठ महापर्व को देखते हुए सादे लिबास व वर्दी में पुलिस तैनात किए जाएंगे। अपराधियों व चेन छीनने वाले पर पुलिस की नजर रहेगी। रांची से गोताखोर को बुलाकर संबंधित जगहों पर रखा जाएगा।

इसके पूर्व श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी ने कहा कि शहर में पर्व त्योहार पर किसी तरह की कोई घटना नहीं घटती। सभी अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं। लेकिन भीड़भाड़ इलाके में चैन छीनने की घटनाएं हो सकती हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन को सजग रहना पड़ेगा। दीपावली के दिन 6 बजे ब्रैकेटिंग हर जगह से खुलना चाहिए। बाजार क्षेत्र में कई दुकानों के सामने अवरोध पैदा कर दिया जाता है। इससे व्यवसाईयों की दुकानदारी चौपट हो जाती है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। थाना रोड में कतारी व फूल का बाजार अन्यत्र जगह लगाना चाहिए। क्योंकि यह पार्किंग एरिया है। उन्होंने पार्किंग के लिए कई जगह सुझाए। उन्होंने दीपावली व छठ महापर्व में पूर्ण रूप से मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। शहर की लाइट को दुरुस्त करने व गोताखोर की व्यवस्था करने की मांग की।

मौके पर सदर अंचल अधिकारी बलहोत्रा ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। दीपावली, चित्रगुप्त पूजा व छठ महापर्व को बेहतर व शांति पूर्वक से मनाना होगा। उन्होंने भ्रामक मैसेज से परहेज करने की बात कही। मौके पर बबलू गुप्ता ने कहा कि त्योहार बेहतर ढंग से व शांति से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक होती है। कहा कि दीपावली व छठ महापर्व सहित सभी त्योहार में पुलिस आम आदमी का एक दूसरे के प्रति कोऑर्डिनेशन बेहतर रहता है। मौके पर समिति के संरक्षक सोनू सिंह नामधारी ने कहा कि मेदिनी नगर शहर में कभी किसी तरह की समस्या नहीं आती है। विश्वास जताया कि किसी भी समस्या आएगी भी नहीं। मौके पर ललन सिन्हा, अविनाश देव, बृजेश शुक्ला, रमेश शुक्ला ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

मौके पर समिति के संरक्षक सोनू सिंह नामधारी ने मुख्य अतिथि सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद को अंग वस्त्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों, समिति के पदाधिकारियों व पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

इन्हें भी पढ़ें.