ताज़ा-ख़बर

पूनम सिंह का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, मिल रहा अपार जनसमर्थन

रिपोर्ट: VBN News Desk39 दिन पहलेझारखण्ड

3 फरवरी को मेयर पद के लिए पूनम सिंह करेंगी नामांकन

पूनम सिंह का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, मिल रहा अपार जनसमर्थन

मेदिनीनगर (पलामू) : नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर पद की प्रत्याशी पूनम सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में किए जा रहे दौरे के दौरान उन्हें आम जनता का भरपूर समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है। समय के साथ राजनीतिक समीकरण भी उनके पक्ष में बनते हुए साफ दिखाई दे रहा हैं।

पूनम सिंह ने हाल के दिनों में हमीदगंज, कंडा कांड, पहाड़ी मोहल्ला, माली मोहल्ला, भट्ठी मोहल्ला, आबादगंज सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया व नगर के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं साझा की। जनता का उत्साह व समर्थन यह संकेत दे रहा है कि इस बार चुनाव में बदलाव की मजबूत लहर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़ने के बाद उनके अभियान को और मजबूती मिली है। पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इससे अभियान को नई गति मिली है। पूनम सिंह ने कहा कि वे जनता के भरोसे व समर्थन को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती हैं। नगर के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता व जनहित को प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि वे 3 फरवरी को मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान जिस तरह का समर्थन मिल रहा है, उससे यह साफ है कि शहर की जनता बदलाव व विकास के लिए एकजुट होकर आगे आ रही है।

इन्हें भी पढ़ें.