झारखंड आंदोलनकारी के रूप में प्रशांत सिंह को बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र
प्रशांत सिंह जपला स्थित एके सिंह डिग्री कॉलेज में व्याख्याता भी हैं।

मेदिनीनगर (पलामू) : झारखंड आंदोलनकारी रहे स्थानीय आबादगंज निवासी जीएलए कॉलेज के प्राचार्य रहे मुनेश्वर सिंह के पुत्र प्रशांत कुमार सिंह उर्फ पिंकू को सम्मानित किया गया। सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने सदर प्रखंड कार्यालय स्थित अपने वेश्म में प्रशांत सिंह को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। साथ ही झारखंड आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र झारखण्ड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधक विभाग, झारखण्ड रांची की अधिसूचना संख्या- 4140, 29 अक्टूबर 2025 के आलोक में चिन्हित झारखण्ड आन्दोलनकारी के रूप में प्रमाण- पत्र प्रदान किया गया है। बताते चलें कि यह प्रमाण पत्र 15 नवंबर को प्रदान किया जाना था। लेकिन प्रशांत सिंह के मेदनीनगर में नहीं रहने के कारण उन्हें सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने सोमवार को अपने कार्यालय में बुलाया व ससम्मान झारखंड आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किए जाने पर उनके इष्ट मित्रों व शुभचिंतकों ने प्रशांत सिंह को बधाई दी है। बताते चले की प्रशांत सिंह जपला स्थित एके सिंह डिग्री कॉलेज में व्याख्याता भी हैं।