ताज़ा-ख़बर

वार्ड 23 से प्रवीण कुमार सिंह ने भरा पर्चा, जनमुद्दों के साथ उतरे चुनावी मैदान में

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

पेयजल, स्वच्छता और जलनिकासी को लेकर प्रवीण सिंह का फोकस, समर्थकों में दिखा उत्साह

वार्ड 23 से प्रवीण कुमार सिंह ने भरा पर्चा, जनमुद्दों के साथ उतरे चुनावी मैदान में

सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 23 से सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के साथ ही वार्ड में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले प्रवीण कुमार सिंह लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े रहे हैं। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर वार्ड की बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति, नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित डंपिंग यार्ड को हटाकर कल्पनापुरी क्षेत्र को स्वच्छ बनाने, बच्चों के लिए पार्क की व्यवस्था तथा बरसात में जलजमाव से निजात दिलाने का संकल्प दोहराया। प्रवीण सिंह ने देवतुल्य जनता से सहयोग और समर्थन की अपील की। नामांकन के दौरान वार्ड के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी उपस्थिति ने उनके समर्थन का संकेत दिया।

इन्हें भी पढ़ें.