ताज़ा-ख़बर

15 अगस्त की तैयारी तेज, बरवाडीह में 9:10 बजे से शुरू होगा झंडोत्तोलन, 11:20 बजे तक चलेगा कार्यक्रम

रिपोर्ट: अकरम 22 घंटे पहलेझारखण्ड

स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्कूलों में प्रभात फेरी से लेकर साफ-सफाई तक की जिम्मेदारी तय

15 अगस्त की तैयारी तेज, बरवाडीह में 9:10 बजे से शुरू होगा झंडोत्तोलन, 11:20 बजे तक चलेगा कार्यक्रम

बरवाडीह, लातेहार :स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर बरवाडीह प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड सभागार में 6 अगस्त 2026 को अंचल अधिकारी लवकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं संस्थानों में होने वाले झंडोत्तोलन की समय-सारणी निर्धारित की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में सुबह 9:10 बजे प्रखंड प्रमुख द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद 9:25 बजे आरक्षी उपाधीक्षक कार्यालय, 9:35 बजे पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय, 9:45 बजे बरवाडीह थाना और 9:55 बजे राजकीयकृत उच्च विद्यालय में झंडोत्तोलन होगा। 10:05 बजे मॉडल विद्यालय, 10:15 बजे परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, 10:25 बजे राजकीय कन्या मध्य विद्यालय और 10:35 बजे प्रखंड संसाधन केंद्र में कार्यक्रम होगा। इसी क्रम में 10:45 बजे पशु चिकित्सा कार्यालय, 11 बजे राजा मेदनी राय महाविद्यालय, 11:10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 11:20 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में झंडोत्तोलन निर्धारित किया गया है। प्रखंड कार्यालय में राष्ट्रध्वज को सलामी देने के लिए सशस्त्र बल की व्यवस्था थाना प्रभारी बरवाडीह करेंगे। राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा की जाएगी। झंडा बांधने की जिम्मेदारी प्रखंड नाजीर मो. जावेद को दी गई है। प्रशासन ने समारोह स्थल की साफ-सफाई, रंग-रोगन, प्रसाद वितरण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्य गेट पर वाहनों की पार्किंग पर रोक रहेगी। पंचायत सचिवों एवं मुखियाओं को अपने क्षेत्र में महापुरुषों के स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

सुबह 6 से 7 बजे तक निकलेगी प्रभात फेरी

स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा सुबह 6 से 7 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की प्रभात फेरी विवेकानंद चौक से अंबेडकर चौक, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की भगत सिंह चौक तक, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की पंचमुखी शिव मंदिर तक तथा राजकीयकृत उच्च विद्यालय की प्रभात फेरी विवेकानंद चौक से रेलवे कॉलोनी होते हुए वापस विवेकानंद चौक पहुंचेगी। प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, विद्यालयों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों से समारोह को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

इन्हें भी पढ़ें.