ताज़ा-ख़बर

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में तेज हुई तैयारी, वार्ड-17 से नीतू शर्मा को मिला मोतियों का हार चुनाव चिन्ह

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

पूर्व पार्षद नीतू शर्मा को मिला बैलेट पेपर में क्रम संख्या-4, समर्थकों में उत्साह

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में तेज हुई तैयारी, वार्ड-17 से नीतू शर्मा को मिला मोतियों का हार चुनाव चिन्ह

आदित्यपुर : झारखंड नगरपालिका चुनाव–2026 के तहत शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस क्रम में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-17 से चुनावी मैदान में उतरीं पूर्व पार्षद नीतू शर्मा को मोतियों का हार चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। इसके साथ ही उन्हें बैलेट पेपर में क्रम संख्या-4 दी गई है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद नीतू शर्मा और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने इसे जनसमर्थन का प्रतीक बताते हुए जीत की उम्मीद जताई। नीतू शर्मा ने कहा कि मोतियों का हार न केवल सम्मान और विश्वास का प्रतीक है बल्कि वार्ड की जनता से मिले स्नेह और समर्थन को भी दर्शाता है। पूर्व पार्षद रहते हुए नीतू शर्मा ने वार्ड-17 में मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी थी। उनका कहना है कि चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही अब वे जनसंपर्क अभियान को और तेज करेंगी तथा वार्डवासियों से सीधे संवाद कर विकास के अपने एजेंडे को जनता के बीच रखेंगी। नीतू शर्मा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और विकास, पारदर्शिता तथा जनसेवा को प्राथमिकता देने वाले उम्मीदवार को समर्थन दें। चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही वार्ड-17 में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।

इन्हें भी पढ़ें.