ताज़ा-ख़बर

सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार

रिपोर्ट: MANISH 16 घंटे पहलेअपराध

चचेरी बहन से दुष्कर्म के मामले में सरायकेला पुलिस की सख्ती, प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार

सीनी : सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म के गंभीर मामले में सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के लगभग 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की शाम लगभग 4 बजे सिनी ओपी क्षेत्र के स्वर्णपुर गांव निवासी विजय हेम्ब्रम (पिता- सोनू हेम्ब्रम) पर अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा। घटना की जानकारी मिलते ही ओपी प्रभारी विनय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। तेजी से अनुसंधान करते हुए पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 3 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में सरायकेला थाना कांड संख्या 66/2026 दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा पीड़िता को नियमानुसार सभी कानूनी और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में सरायकेला पुलिस शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य कर रही है। ऐसे मामलों में त्वरित अनुसंधान कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें.