ताज़ा-ख़बर

28 सितंबर को सिकनी कोलियरी में खनिज निगम के विरोध में रोषपूर्ण धरना : रवि डे

रिपोर्ट: Santosh Kumar4 घंटे पहलेझारखण्ड
28 सितंबर को सिकनी कोलियरी में खनिज निगम के विरोध में रोषपूर्ण धरना : रवि डे

लातेहार। लातेहार जिले की लाइफलाइन मानी जाने वाली खनिज विकास निगम संचालित सिकनी कोलियरी अक्टूबर 2024 से बंद है। कोलियरी बंद होने से राजस्व के साथ-साथ हजारों मजदूरों और स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित होने का दावा किया गया है। मजदूर नेता रवि डे ने कहा कि कोलियरी बंद रहने से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि बड़ी संख्या में मजदूर बेरोजगार होकर परेशान हैं।उन्होंने बताया कि 28 सितंबर 2026 को सिकनी कोलियरी परिसर में खनिज मजदूर संघ के बैनर तले रोषपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने निगम के अधिकारियों पर कोलियरी संचालन को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि सिकनी कोलियरी की बंदी के लिए खनिज विकास निगम के अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाकर मामले को उजागर किया जाएगा। उन्होंने मजदूरों एवं स्थानीय लोगों से 28 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

इन्हें भी पढ़ें.