ताज़ा-ख़बर

झारखंड में 4-5 मई को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया; बिजली गिरने और आंधी-तूफान की संभावना, जनता से सुरक्षा का आग्रह

झारखंड में 4-5 मई को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 4 और 5 मई को भारी बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इन दो दिनों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।

4 मई को प्रभावित जिले: रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज।

5 मई को प्रभावित जिले: राजधानी रांची के साथ खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा।

पिछले 24 घंटों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान लातेहार में 17.7 डिग्री दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32.2 और 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषकर खुले स्थानों में न रहने और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें.