रांची नगर निगम चुनाव: प्रतुल शाहदेव और लाल किशोर नाथ शाहदेव ने किया मतदान
भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी

रांची: नगर निकाय चुनाव के तहत रांची नगर निगम क्षेत्र में मतदान जारी है। इसी क्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।
झारखंड कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने अपनी पत्नी नीरा किशोर के साथ रातू रोड स्थित श्रद्धानन्द सेवाश्रम मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की।
वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. विद्या झा के साथ कडरू स्थित DAV कपिलदेव स्कूल बूथ पर मतदान किया। उन्होंने भी नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया जारी है।