ताज़ा-ख़बर

राष्ट्रीय जनता दल ने मशाल जुलूस निकाल भारत बंद को बताया जनसंघर्ष, आदित्यपुर में हुआ आयोजन

रिपोर्ट: MANISH 7 घंटे पहलेझारखण्ड

जुलूस का शुभारंभ आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक से हुआ और शेरे पंजाब चौक तक पहुंचा।

राष्ट्रीय जनता दल ने मशाल जुलूस निकाल भारत बंद को बताया जनसंघर्ष, आदित्यपुर में हुआ आयोजन

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल, कोल्हान इकाई की ओर से मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जनार्दन कुमार और जिलाध्यक्ष बैजू कुमार के नेतृत्व में निकाला गया। आयोजन का उद्देश्य 9 जुलाई को प्रस्तावित भारत बंद के समर्थन में जनजागृति फैलाना और केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना था। जुलूस का शुभारंभ आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक से हुआ और शेरे पंजाब चौक तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं, महिला प्रकोष्ठ, छात्र नेताओं, मजदूर संगठनों और आमजन ने भाग लिया। मशाल जुलूस के माध्यम से राजद नेताओं ने निजीकरण, बढ़ती महंगाई, श्रम कानूनों में बदलाव और बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। इस आयोजन में पीएनवीएस (श्रमिक एवं निर्माण स्वावलंबी समिति) के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान और महासचिव प्रमोद गुप्ता, इंटक के प्रदेश सचिव जगदीश चौबे, इंटक के जिलाध्यक्ष केपी तिवारी, उपाध्यक्ष सुनील सिंह समेत कई श्रमिक नेताओं की भागीदारी रही। मौके पर राजद के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख नामों में प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राम यादव, वरीय नेता डी. एन. सिंह, महासचिव बीरेंद्र सिंह यादव, सचिव राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष बैजू कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह यादव, बिंदेश्वरी सिंह, शंभू राय, राम सकलदेव चौधरी, अर्जुन सिंह, रविंद्र प्रसाद, प्रशंजित कौशल, बसंत प्रशांत (कोल्हान मजदूर कार्यकारी अध्यक्ष), राजकुमार महतो, शशिकांत पांडे, सुजीत कुमार, उमेश प्रजापति और चंदेश्वरी यादव शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें.