ताज़ा-ख़बर

सीएम उत्कृष्ट विद्यालय पाकुड़ में नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

रिपोर्ट: VBN News Desk9 घंटे पहलेझारखण्ड

25 सदस्यीय समिति गठित, वीणा दे बनीं अध्यक्ष व सर्वेश जयसवाल उपाध्यक्ष

सीएम उत्कृष्ट विद्यालय पाकुड़ में नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

By AJay Kumar पाकुड़। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (CM SoE) पाकुड़ राज+2 में नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का पुनर्गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजू नंदन साहा के आमंत्रण पर बड़ी संख्या में अभिभावकों ने बैठक में भाग लिया और अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

यह चुनाव एवं चयन प्रक्रिया प्रखंड संसाधन केंद्र, पाकुड़ के पत्रांक 579 के निर्देशानुसार प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक निहार रंजन सरकार की देखरेख में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। बैठक की शुरुआत उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद चयन की प्रक्रिया विधिवत प्रारंभ की गई।

नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत गठित 25 सदस्यीय समिति में 19 अभिभावक शामिल किए गए हैं, जिनमें 10 महिलाएं और 9 पुरुष हैं। इसके अतिरिक्त 1 सचिव (प्रधानाध्यापक), 2 शिक्षक प्रतिनिधि, 1 स्थानीय प्राधिकार सदस्य तथा 2 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आंगनबाड़ी/सहिया) को समिति में स्थान दिया गया है।

अभिभावकों द्वारा सर्वसम्मति एवं निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से समिति के प्रमुख पदाधिकारियों का चयन किया गया। वीणा दे को अध्यक्ष, सर्वेश जयसवाल को उपाध्यक्ष तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक राजू नंदन साहा को सचिव चुना गया।

बैठक के अंत में नव-चयनित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, पठन-पाठन को मजबूत बनाने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। पर्यवेक्षक निहार रंजन सरकार ने शांतिपूर्ण एवं सफल चुनाव संपन्न होने पर सभी को बधाई दी।

इन्हें भी पढ़ें.