थाईलैंड ओपन कराटे में भाग लेने रेंशी सुनील किस्पोट्टा बैंकॉक जाएंगे
रेंशी सुनील किस्पोट्टा कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत देश के कराटे खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं l

Ranchi: 14 से 16 अगस्त तक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में थाईलैंड कराटे फेडरेशन के तत्वाधान आयोजित थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है जिसमें भारतीय टीम कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा 12 अगस्त को थाईलैंड के लिए रवाना होंगे वो आधिकारिक रूप से इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे l
रेंशी सुनील किस्पोट्टा कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत देश के कराटे खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं l पिछले दिनों इंडोनेशिया के बाली में आयोजित एशियन कराटे चैंपियनशिप में देश को हरियाणा के खिलाड़ी अलीशा ने स्वर्ण पदक दिलाया है l