ताज़ा-ख़बर

मारवाड़ी सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों का सम्मान, मनोज चौधरी बोले: समाज का गौरव बढ़ाना मेरा संकल्प

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने जताया आभार, कहा: यह सम्मान जीवन का अविस्मरणीय पल

मारवाड़ी सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों का सम्मान, मनोज चौधरी बोले: समाज का गौरव बढ़ाना मेरा संकल्प

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रांची स्थित मारवाड़ी भवन सभागार में नगर निकाय चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी भी विशेष रूप से सम्मानित किए गए। अपने संबोधन में मनोज चौधरी ने कहा कि समाज द्वारा मिला यह सम्मान उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है। उन्होंने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और समाज का गौरव बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें नेतृत्व का अवसर दिया है जिसे वे सेवा और समर्पण के माध्यम से सार्थक करेंगे। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी समाज के विकास, एकता और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार प्रकट किया।

इन्हें भी पढ़ें.