ताज़ा-ख़बर

आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी सकला मार्डी के समर्थन में राजद का सघन डोर-टू-डोर अभियान

रिपोर्ट: MANISH 15 घंटे पहलेझारखण्ड

दिंदली बस्ती से लखानडीह तक जनसंपर्क तेज, मतदाताओं में दिखा उत्साह

आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी सकला मार्डी के समर्थन में राजद का सघन डोर-टू-डोर अभियान

आदित्यपुर : राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड के प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद समर्थित आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के प्रत्याशी सकला मार्डी के पक्ष में मंगलवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। युवा, शिक्षित और जुझारू छवि के साथ मैदान में उतरे सकला मार्डी के समर्थन में दिंदली बस्ती, मांझी टोला, बंतानगर, मीरूडीह, कल्पनापुरी, शर्मा बस्ती, सालडीह बस्ती, पुराना बस्ती और लखानडीह में सघन डोर-टू-डोर प्रचार किया गया। अभियान के दौरान मतदाताओं में सकला मार्डी के प्रति उत्साह देखा गया। समर्थकों ने घर-घर पहुंचकर विकास, बुनियादी सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन का वादा दोहराया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रवक्ता मुकेश झा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर मालाकार, श्रमिक प्रकोष्ठ प्रतिनिधि, अनुसूचित जनजाति प्रदेश प्रधान महासचिव राम साय सोरेन, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सियाराम बैठा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने दावा किया कि क्षेत्र की जनता बदलाव के मूड में है और नगर निगम में जनहित आधारित नेतृत्व चाहती है। अभियान आगे भी जारी रखने की घोषणा की गई।

इन्हें भी पढ़ें.