ताज़ा-ख़बर

मानगो नगर निगम चुनाव में जेबा खान को आरजेडी का समर्थन, प्रदेश नेतृत्व का बड़ा फैसला, जल्द होगी आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग

रिपोर्ट: MANISH 3 घंटे पहलेझारखण्ड

अनुशासनहीनता पर कड़ी चेतावनी, 20 फरवरी को मीडिया के समक्ष रखी जाएगी आधिकारिक स्थिति

मानगो नगर निगम चुनाव में जेबा खान को आरजेडी का समर्थन, प्रदेश नेतृत्व का बड़ा फैसला, जल्द होगी आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग

रांची/जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 18 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में केवल मंत्री, विधायक एवं सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों तक सीमित थी जिसमें संगठनात्मक रणनीति और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में लिए गए निर्णयों की आधिकारिक घोषणा शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष, विधायकगण एवं मंत्रीगण द्वारा प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से की जाएगी। मानगो नगर निगम के संदर्भ में जिला नेतृत्व के प्रस्ताव और संगठनात्मक सहमति के आधार पर श्रीमती जेबा खान को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि वह पूरी मजबूती के साथ इस निर्णय के साथ खड़ा है। प्रदेश नेतृत्व ने यह भी कहा कि कुछ विरोधी दल और स्वार्थी तत्व भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही संगठन के अंदर यदि कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी भ्रामक बयानबाजी करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संगठन में अनुशासन को सर्वोपरि बताया गया है। वहीं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. जनार्दन कुमार ने बताया कि शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को दोपहर 2:00 से 3:00 बजे के बीच मीडिया के समक्ष संगठन की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन एकजुट है और निर्णय स्पष्ट है।

इन्हें भी पढ़ें.