ताज़ा-ख़बर

तिसरी में सड़क निर्माण कंपनी के स्टाफ का अपहरण, बाइक सवार उठा ले गए, तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: Amit Sahay2 घंटे पहलेझारखण्ड

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद पुलिस बल के साथ खटपोक के लिए रवाना हो गए हैं और हर एंगल से जांच कर रहे हैं।

तिसरी में सड़क निर्माण कंपनी के स्टाफ का अपहरण, बाइक सवार उठा ले गए, तलाश में जुटी पुलिस

तिसरी (गिरिडीह):जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खटपोक पंचायत के कर्णपुरा-बाघमारा मोड़ के पास से रविवार शाम सड़क निर्माण कंपनी के एक स्टाफ के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एचएन कंस्ट्रक्शन द्वारा सिदो-कान्हू मोड़ से भोक्ताडीह, खटपोक होते हुए लोकायनयनपुर तक PWD सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। कंपनी के स्टाफ मंजेश कुमार इसी कार्य की देख-रेख कर रहे थे।

रविवार दोपहर 4 बजे के बीच कंपनी के तीन लोग बुलेट से खटपोक से तिसरी आ रहे थे। खटपोक से पहले जंगल के सुनसान इलाके में उनकी बाइक एक अपाचे बाइक से हल्की सट गई। इसी बात को लेकर अपाचे सवार दो युवकों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। डर से बुलेट पर सवार दो लोग वहां से भाग निकले, जबकि मंजेश कुमार वहीं उलझ गए।

आरोप है कि इसके बाद दोनों अज्ञात युवक मंजेश को जबरन अपाचे बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गए। घटनास्थल पर बुलेट वहीं छोड़ दी गई। शाम 7 बजे तक मंजेश का कोई पता नहीं चल पाया।

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद पुलिस बल के साथ खटपोक के लिए रवाना हो गए हैं और हर एंगल से जांच कर रहे हैं। चूंकि खटपोक गांव बिहार के जमुई जिले की सीमा पर स्थित है, आशंका जताई जा रही है कि अपहरणकर्ता बिहार की ओर ले गए हों।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि एचएन कंस्ट्रक्शन द्वारा सिदो-कान्हू मोड़ से भोक्ताडीह, खटपोक होते हुए लोकायनयनपुर तक PWD सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। कंपनी के स्टाफ मंजेश कुमार नामक व्यक्ति इसी कार्य की देख-रेख कर रहा था। अज्ञात युवक मंजेश को जबरन अपाचे बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गए। अपहरण की आशंका जताई जा हैं। पुलिस तलाश में जुटे है जल्द ही कंपनी के स्टाफ को खोज निकाला जाएगा। दोषी को बक्सा नहीं जाएगा। समाचार लिखे जाने तक लापता मंजेश कुमार का कोई सुराग नहीं मिला है।

इन्हें भी पढ़ें.