लुटेरों ने सोने - चांदी से भरा थैला लूट ले गए, घटनाक्रम में पड़ोसी को लगी गोली, हुआ घायल
घटना में लुटेरों के द्वारा 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई और लोहार मोहल्ला होते हुए लुटेरे फरार हो गए।

अजय कुमार बड़कागांव - बड़कागांव दैनिक बाजार में अपाची गाड़ी से आए तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े सुबह 9:38 बजे नंदिनी ज्वेलर्स दुकान खोलने के क्रम में प्रोपराइटर प्रभु सोनी के हाथ से लगभग 22 लाख रुपए की सोने चांदी से भरा थैला लूट कर फरार हो गये । प्रभु सोनी के द्वारा तुरंत हल्ला गुल्ला मचाया गया इसी दौरान बगल दुकान के सुधीर सोनी ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया परंतु लूटेरों ने सुधीर सोनी के हाथ के बाजू में दो गोली मारकर भाग गए।
ग्रामीणों का कहना है कि घटना में लुटेरों के द्वारा 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई और लोहार मोहल्ला होते हुए लुटेरे फरार हो गए। वहीं ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बाइक में तीन लोग सवार थे जिसमें बाइक चला रहे चालक हेलमेट पहने हुए था और दो अन्य लुटेरे कपड़े से मुंह ढके हुए थे। मामले को लेकर नंदिनी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर प्रभु सोनी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 120 ग्राम सोना और लगभग ढाई किलो चांदी लगभग 22 लाख रुपए की जेवरात लुटेरे लेकर भाग गए ।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति से अवगत हुई एवं लुटेरों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान बड़कागांव अवर पुलिस निरीक्षक ललित कुमार थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी पुलिस के द्वारा सभी जगह से सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि अपराधी को पकड़ा जा सके। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से लुटेरों के द्वारा फायरिंग की गई गोली का खोखा बरामद किया गया। बताते चलें कि इसके पहले 2024 में भी बाजार के समीप संचालित बसरिया मोहल्ला में आनंद सोनी की जेवर दुकान में दुकान खोलने के दौरान अपराधियों ने लगभग ₹6 लाख की जेवर से भरा थैला लेकर फरार हो गए थे। परंतु अपराधियों का अब तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है।
ग्रामीणों ने बताया कि 2 दिन पूर्व लुटेरे बड़कागांव दैनिक बाजार आए थे और गली मोहल्ले दुकान का मुआयना करके चले गए। ऊपर ऊपर लोग देख रहे थे की कहां-कहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। घटना को अंजाम देने के पूर्व लुटेरे सुबह 8 से 9:00 के बीच बसरिया टोला में देखा गया था। लोगों का मानना है कि घटना में रेकी करने वाला कोई और नहीं आसपास का हीं कोई है जो अपराधियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।