रोटरी गिरिडीह का 69वाँ पदस्थापना समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
रोटेरियन अमित कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष वही मनीष बर्नवाल ने सचिव पद ग्रहण किया

गिरिडीह : रोटरी गिरिडीह का 69वाँ पदस्थापना समारोह शनिवार को होटल संगम गार्डन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग थीं, जबकि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन रवि चूड़ीवाला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में महापौर श्रीमती प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन रोटेरियन संतोष अग्रवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत रोटेरियन विजय सिंह ने स्वागत भाषण के माध्यम से किया, जबकि समारोह के अंत में रोटेरियन प्रकाश सहाय ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह के दौरान रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन अमित कुमार गुप्ता ने रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष तथा रोटेरियन मनीष बर्नवाल ने सचिव पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
रोटेरियन अमित कुमार गुप्ता ने रोटरी वर्ष 2026-27 की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि क्लब रोटरी के नए संदेश "Create Lasting Impact" को आत्मसात करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाएगा। उन्होंने कहा कि रोटरी गिरिडीह अपने स्थायी सेवा प्रकल्पों—रोटरी नेत्र चिकित्सालय, डायलिसिस सेंटर, फिजियोथेरेपी सेंटर, सहेली सेंटर, एम्बुलेंस सेवा, शव वाहन सेवा एवं आई चेकअप वैन—को और अधिक सशक्त बनाएगा।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने अपने प्रेरक उद्बोधन में रोटरी इंटरनेशनल के उद्देश्यों, सेवा कार्यों एवं मानवीय मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का वैश्विक अभियान है। इस मौके पर राजेंद्र बगड़िया,प्रमोद अग्रवाल,गुणवंत सिंह मोंगिया,प्रदीप डालमिया,रेडक्रॉस चेयरमैन अरविंद कुमार,चेंबर्स कॉमर्स गिरिडीह के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला,चेंबर्स ऑफ कॉमर्स गिरिडीह कोयलांचल के अध्यक्ष राहुल बर्मन,डॉ मो आजाद, डॉ विकास लाल, डॉ सज्जन डोकानिया, डॉ शशि भूषण चौधरी,डॉ.आर.आर. केडिया, डॉ विकास माथुर,राजेश जालान,राजन जैन,प्रदीप जैन,विकास बगड़िया,अभिषेक जैन,डॉ. तारक नाथ डे,देवेंद्र सिंह, मनीष तर्वे,आशीष तर्वे,शरद रूंगटा,शंभू जैन, संजय शर्मा,विकास बसईवाला सहित अनेक सम्मानित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।