ताज़ा-ख़बर

झारखंड स्थापना दिवस पर झारखंड के सभी जिलों में रन फॉर क्लीनलिनेस, अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

रिपोर्ट: MANISH 14 घंटे पहलेझारखण्ड

बिरसा मुंडा स्टेडियम से कुंदरसाई तक निकली जागरूकता दौड़, स्वच्छ जिले के निर्माण में जनभागीदारी पर जोर

झारखंड स्थापना दिवस पर झारखंड के सभी जिलों में रन फॉर क्लीनलिनेस, अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

सरायकेला : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को झारखंड के सभी जिलों सहित सरायकेला में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रन फॉर क्लीनलिनेस का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे बिरसा मुंडा स्टेडियम से शुरू हुई इस जागरूकता दौड़ में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने हरी झंडी दिखाकर की। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने दौड़ में हिस्सा लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। लगभग डेढ़ किलोमीटर की यह दौड़ बिरसा मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर कुंदरसाई पर्यटन स्थल तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ना और जिले में स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। अधिकारियों एवं कर्मियों की सहभागिता के माध्यम से आम नागरिकों से भी अपने घर, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई। कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें.