ताज़ा-ख़बर

राजनगर में सोहराय पर्व की धूम, सांसद जोबा माझी ने दो अलग-अलग आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में की शिरकत

रिपोर्ट: MANISH 14 घंटे पहलेझारखण्ड

फुटबॉल प्रतियोगिता से लेकर पारंपरिक डांगरी खुंटाव तक दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, परंपराओं के संरक्षण पर जोर

राजनगर में सोहराय पर्व की धूम, सांसद जोबा माझी ने दो अलग-अलग आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में की शिरकत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में सोहराय पर्व के अवसर पर आदिवासी समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और खेल गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में बांदो पंचायत और तुमुंग पंचायत के केसोरसोरा गांव में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। दोनों आयोजनों में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य कृष्णा बास्के भी उपस्थित रहे। बांदो पंचायत में चासा साँवता मार्शल मॉडवा खांडाडेरा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सोहराय पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि पोटका विधायक संजीव सरदार और झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य कृष्णा बास्के विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर पारंपरिक पर्व के साथ खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।

वहीं तुमुंग पंचायत के केसोरसोरा गांव में सागेन साँवता मार्शल मॉडवा केसोरसोरा की ओर से आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक डांगरी खुंटाव और सोहराय पर्व का आयोजन किया गया। यहां भी सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि तथा कृष्णा बास्के विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला संगठन सचिव सोनाराम मुर्मू, झामुमो केंद्रीय सदस्य विशु हेमब्रम, समाजसेवी कालीपादो सोरेन, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा और बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दोनों आयोजनों के माध्यम से आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाज और सामुदायिक परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है।

इन्हें भी पढ़ें.