ताज़ा-ख़बर

वार्ड-17 में सहिया चयन संपन्न, सर्वसम्मति से चुनीं गईं रुमा कुमारी

रिपोर्ट: MANISH 7 घंटे पहलेझारखण्ड

बढ़ती आबादी को देखते हुए वार्ड-17 में होगी एक और सहिया की नियुक्ति, वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने दी जानकारी

वार्ड-17 में सहिया चयन संपन्न, सर्वसम्मति से चुनीं गईं रुमा कुमारी

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-17 में शुक्रवार को स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती नीतू शर्मा की अध्यक्षता में सहिया चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। वार्ड की बढ़ती आबादी एवं अधिक जनसंख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुनः सहिया का चयन किया गया। सर्वसम्मति से रुमा कुमारी को नई सहिया चुना गया। वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि वार्ड-17 की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में तीन सहियाओं की व्यवस्था की गई है लेकिन एक सहिया के लिए पूरे वार्ड का कार्य सुचारु रूप से संचालित करना कठिन हो रहा था। इसी कारण अतिरिक्त सहिया का चयन कराया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में आवश्यकता के अनुसार एक और सहिया का चयन भी किया जाएगा ताकि प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंच सके। सहिया पद के लिए करीब 30 जरूरतमंद महिलाओं ने आवेदन प्रस्तुत किया। सभी अभ्यर्थियों के आवश्यक प्रमाण-पत्रों की जांच एवं सत्यापन के बाद उपस्थित महिलाओं की सर्वसम्मति से रुमा कुमारी का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान प्रखंड एवं स्वास्थ्य केंद्र की ओर से रितु मंडल, आशा कुमारी, मुनि राम महतो, गंगाधर तथा सहिया बांती गोप मौजूद रहे। वहीं बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाओं ने भी बैठक में भाग लिया। इनमें रूपम सिंह, ब्यूटी सिंह, आशा देवी, फूलदाई झा, रेखा देवी, गुड्डी देवी, अर्चना कुमारी, सोनी कुमारी, खुशी बाटाबयाल, किरण महतो, पूनम अग्रवाल, पुष्पा ठाकुर, नूतन कुमारी, सुमन सिन्हा, रेखा रजक, शिल्पा कुमारी, दीपा कुमारी, सुमन अखौरी, ममता सिंह सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि नई सहिया के चयन से वार्ड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति आएगी।

इन्हें भी पढ़ें.