ताज़ा-ख़बर

पालकी साहिब के भव्य स्वागत पर साकची गुरुद्वारा कमिटी सम्मानित

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

पुष्पवर्षा, आकर्षक विद्युत सज्जा और आतिशबाजी ने नगर कीर्तन के स्वागत को बनाया यादगार

पालकी साहिब के भव्य स्वागत पर साकची गुरुद्वारा कमिटी सम्मानित

जमशेदपुर : श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 24 नवंबर को निकाले गए भव्य नगर कीर्तन के दौरान साकची गुरुद्वारा साहिब में पालकी साहिब का श्रद्धापूर्ण एवं भव्य स्वागत किया गया। इस आयोजन की सराहना सिख संगत के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी की। आयोजन में कमिटी के योगदान को देखते हुए गुरुवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी को सम्मानित किया। 2.jpg 5.jpg सेंट्रल दीवान के अवसर पर सीजीपीसी की ओर से साकची गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कमिटी के पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि पालकी साहिब का स्वागत करना पूरी कमिटी और संगत के लिए सौभाग्य की बात है। गुरु महाराज के सम्मान में की गई पुष्पवर्षा और आतिशबाजी को मिली सराहना से सभी सेवादारों का उत्साह बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरी संगत और सेवा में जुटे लोगों का है। कमिटी के महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले ने बताया कि साकची गुरुद्वारा साहिब में लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और लंगर ग्रहण किया। ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू और सुखविंदर सिंह निक्कू ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न समुदायों के लोगों ने स्वागत की भव्यता की प्रशंसा की। इस अवसर पर कमिटी के पदाधिकारी, सदस्य, सिख नौजवान सभा, स्त्री सत्संग सभा और सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्थे की सदस्याओं सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.