ताज़ा-ख़बर

साकची गुरुद्वारा कमिटी के ट्रस्टी अवतार सिंह भामरा का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

रिपोर्ट: VBN News Desk5 घंटे पहलेझारखण्ड

84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, आज दोपहर 12 बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में होगा अंतिम संस्कार

साकची गुरुद्वारा कमिटी के ट्रस्टी अवतार सिंह भामरा का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के ट्रस्टी सरदार अवतार सिंह भामरा का बुधवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जमशेदपुर के सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय तक गुरुद्वारा साहिब साकची से जुड़े रहे अवतार सिंह भामरा को समाज में उनकी सेवा, मार्गदर्शन और समर्पण के लिए सम्मान के साथ याद किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को उनके आवास से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट, भुईयांडीह में किया जाएगा। उनके निधन पर जमशेदपुर के विभिन्न सिख एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार अवतार सिंह भामरा का अचानक चले जाना पूरे सिख समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अवतार सिंह ने गुरुद्वारा साहिब साकची में केवल ट्रस्टी के रूप में ही नहीं बल्कि एक समर्पित सेवादार के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। वे समय-समय पर अपने अनुभव और मार्गदर्शन से कमिटी तथा समाज का सहयोग करते रहे। उनके निधन पर साकची गुरुद्वारा कमिटी के महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, ट्रस्टी सरदार रविंद्र सिंह, सरदार सतनाम सिंह सिद्धू, सरदार सत्येंद्र सिंह रोमी, प्रेस प्रवक्ता सरदार बलजीत संसोआ, चेयरमैन सरदार रणधीर सिंह, सरदार अजायब सिंह बरियर, सरदार सुखविंदर सिंह निक्कू, सरदार बलबीर सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सरदार दलजीत सिंह, सरदार मनोहर सिंह मीते, सरदार बलवीर सिंह धंजल, सरदार गुरपाल सिंह, सरदार सुखदेव सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह, सतवीर सिंह गोल्डू, सरदार सन्नी सिंह बरियार समेत अन्य सदस्यों ने शोक जताया। सिख स्त्री सभा साकची की अध्यक्षा बीबी जतिंदरपाल कौर, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबी राज कौर, सिख नौजवान सभा साकची के अध्यक्ष रोहितदीप सिंह मोनी रंधावा और सरदार हरपाल सिंह सिद्धू सहित समाज के अन्य लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

इन्हें भी पढ़ें.