ताज़ा-ख़बर

सालडीह में फायरिंग और पत्थरबाजी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: MANISH 9 घंटे पहलेअपराध

देशी पिस्टल, जिंदा गोली और स्कूटी बरामद, पहले की घटना में भी थे शामिल

सालडीह में फायरिंग और पत्थरबाजी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में 7 अप्रैल को स्वपन कुमार दास के घर पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 95/26 के तहत बीएनएस की धारा 109/3(5) एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा, राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला और प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन में भरी चार जिंदा गोलियां और घटना में प्रयुक्त स्कूटी (जेएच05सीजेड-8357) बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार ये तीनों आरोपी 3 अप्रैल को सालडीह बस्ती में हुई पथराव और हथियार लहराने की घटना में भी संलिप्त थे जिसका मामला पहले से दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है जिसमें पूर्व के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें.