सरायकेला-खरसावां पुलिस के तबादला सूची पर सवाल, स्थानीय कर्मियों की लंबी पोस्टिंग चर्चा में
वर्षों से जमे कर्मियों पर उठे सवाल, तबादले के बीच अंदरूनी खुलासा, जिस थाना क्षेत्र में स्थायी पता उसी थाने में सालों से पोस्टिंग

सरायकेला-खरसावां : पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में सशस्त्र बल (हवलदार/आरक्षी) के व्यापक स्तर पर स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति की गई है। आदेश के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी सूची के अनुसार एसपी आवास, उपायुक्त आवास, न्यायाधीश आवास और मंडल कारा रिजर्व गार्ड से कई जवानों को विभिन्न थानों में भेजा गया है। इनमें बलभद्र बोयपाई को बीएमई थाना, शिवचरण टोप्पो एवं संजय सोरेन को आदित्यपुर थाना, खकन हेम्ब्रम को चौका थाना, संजय राय को गम्हरिया थाना, हृदय कुमार सिंह को आरआईटी थाना तथा बनारसी प्रसाद को चांडिल थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा कल्याण नाग, कमल काण्डेयांग, व्यास चातर, करमा, गोपाल राम सहित कई अन्य कर्मियों को भी विभिन्न थानों एवं पुलिस केंद्र में भेजा गया है। उपायुक्त आवास और मंडल कारा से भी विवेकानंद लागुरी, जोनसन भेंगरा, गुरुचरण लागुरी, सागर गोप, सुनील पुर्ती, सुभाष चंद्र मुर्मू, मुचीराम बोबोंगा, हरिनारायण, बुधराम तिग्गा, बाबलू बिरूली, पिताम्बर महतो, तरुण चंद्र महतो, श्याम लागुरी समेत कई जवानों का तबादला किया गया है। इधर इस तबादला आदेश के बाद पुलिस महकमे के भीतर से असंतोष की आवाजें भी सामने आने लगी हैं। नाम न छापने की शर्त पर कई पुलिस कर्मियों ने बताया कि जिले में ऐसे कई कर्मी हैं जिनका स्थायी निवास यहीं है और वे वर्षों से एक ही थाना या शाखा में आरक्षी, हवलदार और सीसीटीएनएस ऑपरेटर के पद पर जमे हुए हैं। इससे कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और पारदर्शिता को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि हालिया तबादला आदेश के जरिए व्यवस्था को संतुलित करने और कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।