पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के ब्रह्मभोज में शामिल हुए कई विधायक एवं पदाधिकारी, दी श्रद्धांजलि
लोगों ने मोलनी देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया।

बड़कागांव- बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की धर्मपत्नी स्वर्गीय मोलनी देवी की ब्रह्भोज कार्यक्रम में कई विधायक एवं कई पदाधिकारी शामिल हुए एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। लोगों ने मोलनी देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया।
मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से विधायक रोशन लाल चौधरी , पांकी विधायक शशि भूषण मेहता ,पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, नंदकिशोर लाल,विनोबा भाई विश्वविद्यालय के कुल सचिव सुरेंद्र कुशवाहा , केनरा बैंक प्रबंधक शशि कुमार बागे, हाजी तबस्सुम, तकरीमुला खान, दिनेश सिन्हा, डॉ कीर्ति नाथ महतो,डॉ बालेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, पूर्व जिप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, कांग्रेस नेता संजय तिवारी, मोहित कुमार ,खेमलाल महतो, दिलीप दांगी, शशि मेहता, पंचम कुमार, प्रवीण कुमार, देवचरण दांगी, जय नारायण प्रसाद, विरेंद्र प्रसाद ,किशोर कुमार के अलावा सैकड़ों लोग शामिल थे।