ताज़ा-ख़बर

कई वर्षों बाद गम्हरिया में सजा श्रावणी मेला, प्रो. के.पी. सोरेन ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट: MANISH 49 मिनट पहलेझारखण्ड

मीणा बाजार में उमड़ी भीड़, झूले और मनोरंजन के साधनों ने बच्चों को खूब लुभाया

कई वर्षों बाद गम्हरिया में सजा श्रावणी मेला, प्रो. के.पी. सोरेन ने किया उद्घाटन

गम्हरिया : छोटा गम्हरिया स्थित वाणी विद्या मंदिर स्कूल मैदान में कई वर्षों के अंतराल के बाद श्रावणी मेला मीणा बाजार का भव्य आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित मेले का उद्घाटन सरायकेला-खरसावां जिले के शिक्षाविद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता प्रो. कालीपद सोरेन उर्फ के.पी. सोरेन ने फीता काटकर किया। आयोजनकर्ता सूरज लाल महतो उर्फ लकड़ू महतो ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उद्घाटन के बाद प्रो. के.पी. सोरेन ने मेला परिसर का भ्रमण कर विभिन्न दुकानों, झूलों और मनोरंजन के साधनों का जायजा लिया। उन्होंने मेला घूमने पहुंचे ग्रामीणों से मुलाकात की और आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को मनोरंजन के साथ आपसी मेलजोल और सामाजिक सहभागिता का अवसर भी प्रदान करते हैं। कई वर्षों बाद गम्हरिया में श्रावणी मेला लगने से स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ मेला घूमने पहुंचे। रंग-बिरंगे झूले, खिलौनों की दुकानें, खान-पान के स्टॉल और विभिन्न मनोरंजन के साधन बच्चों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने रहे। शाम होते-होते मेला परिसर में लोगों की भीड़ और बढ़ गई। बच्चों के चेहरे पर उत्साह और ग्रामीणों की चहल-पहल से पूरा परिसर उत्सवी माहौल में बदल गया। लोगों ने परिवार के साथ मेले का आनंद लेने के साथ विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और झूलों एवं मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाया। आयोजनकर्ता सूरज लाल महतो उर्फ लकड़ू महतो ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद श्रावणी मेला आयोजित होने से स्थानीय लोगों को मनोरंजन के साथ एक-दूसरे से मिलने-जुलने का अवसर मिला है। उन्होंने आयोजन में पहुंचे अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार जताया। उद्घाटन समारोह में सुखलाल महतो, वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, इंद्रकांत झा, वाणी विद्या मंदिर स्कूल के अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, चंपई मंडल, विपेन्द्र राय, शिवराम पान और श्याम महतो सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस श्रावणी मेला को लेकर गम्हरिया क्षेत्र में लोगों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

इन्हें भी पढ़ें.