बगोदर में अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली
मौत के बाद सड़क जाम कर ग्रामीणों का हंगामा

गिरिडीह
बगोदर प्रखंड के हेसला निवासी व्यवसायी मिथलेश यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुख्य सड़क जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार, हेसला निवासी मिथलेश यादव को शुक्रवार अल्हे सुबह तीन बजे अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मिथलेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने बगोदर की सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारी "आश्वासन नहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी चाहिए" के नारे लगा रहे थे।
JMM नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल पहुंचे, SP से की बात
सड़क जाम की सूचना पर झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और परिजनों को ढांढस बंधाया।
श्री मंडल ने फोन पर जिला पुलिस अधीक्षक से बात कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा,
"बगोदर में काफी दिनों बाद गोलीबारी की घटना हुई है। इसे गंभीरता से लेना होगा। प्रशासन तुरंत विशेष टीम गठित कर धरपकड़ अभियान चलाए, ताकि बगोदर दहशत में नहीं, बल्कि खुशहाली में जिए।"
घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस मौके पर पहुंच कर गुस्साए ग्रामीणों को बगोदर की सड़क जाम हटाने व अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिथलेश यादव की हत्या से पूरे इलाके में दहशत है। परिजनों और ग्रामीणों ने 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टि मिथलेश यादव की मौत गोली लगने से नहीं प्रतित हुई हैं। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।