ताज़ा-ख़बर

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, प्रधानमंत्री मोदी ने दी स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं

रिपोर्ट: VBN News Desk18 घंटे पहलेदेश

सरकार से आश्वासन मिलने के बाद तोड़ा अनशन; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में की मुलाकात

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, प्रधानमंत्री मोदी ने दी स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने करीब 26 दिनों तक चली अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार देर रात समाप्त कर दी। बताया गया कि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल और भरोसा मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन खत्म करने का निर्णय लिया। 69.JPG जानकारी के अनुसार, गुरुवार आधी रात के करीब मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह तथा लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं ने वांगचुक से मुलाकात की। बातचीत के बाद वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की।

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि केंद्रीय मंत्रियों और लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्होंने 26 दिनों के बाद अपना अनशन तोड़ा।

वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'एक्स' पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने लिखा कि वे सोनम वांगचुक से डॉक्टरों की सलाह के अनुसार नियमित दिनचर्या अपनाने और जल्द स्वस्थ होकर अपना वजन वापस पाने का आग्रह करते हैं। उन्होंने भगवान से उनके उत्तम स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 26 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। सरकार के साथ बातचीत और आश्वासन के बाद उनके अनशन के समाप्त होने से गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें.