ताज़ा-ख़बर

एसपी निधि द्विवेदी ने जारी किया बड़ा फेरबदल आदेश, 37 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

रिपोर्ट: MANISH 11 घंटे पहलेझारखण्ड

थानों और ओपी में बदली जिम्मेदारियां, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रतिनियुक्ति आदेश जारी

एसपी निधि द्विवेदी ने जारी किया बड़ा फेरबदल आदेश, 37 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

सरायकेला-खरसावां : जिले की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पदस्थापन एवं प्रतिनियुक्ति आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत कुल 37 पुलिस पदाधिकारियों को उनके पूर्व पदस्थापन स्थलों से स्थानांतरित कर विभिन्न थाना, ओपी, पुलिस केंद्र एवं सीएनओ कार्यों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार सअनि मो. रिजवान आलम को सरायकेला थाना से राजनगर थाना, सअनि बनारसी दास को सरायकेला थाना से चौका थाना, मअनि कुमारी सिंगो हेम्ब्रम को राजनगर थाना से गम्हरिया थाना, सअनि महेंद्र प्रसाद यादव को खरसावां थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला, सअनि पतरस आइन्द को खरसावां थाना से कांड्रा थाना तथा सअनि लाल टोपनो को कुचाई थाना से आदित्यपुर थाना सीएनओ कार्य में प्रतिनियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सअनि विनोद मांझी को दलभंगा ओपी से आदित्यपुर थाना, सअनि समा सुसारो तलगड़ा को आदित्यपुर थाना से चांडिल थाना, सअनि मनोहर मिंज को आदित्यपुर थाना से कुचाई थाना सीएनओ कार्य, सअनि अमर कुमार मंडल को आदित्यपुर थाना से सरायकेला थाना तथा सअनि समसुद्दीन को आदित्यपुर थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला भेजा गया है। आदेश में ग्रेस कंडुलना बेम्बो को गम्हरिया थाना से आरआईटी थाना, शशि भूषण प्रसाद को गम्हरिया थाना से नीमडीह थाना सीएनओ कार्य, प्रवेश राम को गम्हरिया थाना सिरिस्ता कार्य से ईचागढ़ थाना, सुभाष कुमार यादव को कांड्रा थाना से राजनगर थाना तथा गुरुवा मुंडा को कांड्रा थाना से सरायकेला थाना सीएनओ कार्य में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र कुमार सिंह, रूबलाल मंडल, हरे प्रसाद सिंह, शांति मिंज, संजय कुमार दास, महेश कुजूर, मुन्ना कुमार राय, मोजिबुर रहमान, दीपक कुमार ओझा, मो. मुख्तेश्वर रहमान, सुशील प्रकाश राय, अरविंद कुमार पंडित, अशोक कुमार, जनेश्वर साह, मंगला खलखो, अनिल उरांव, मुकेश रविदास, बालकु चारको, राजेश कुमार, सुभाष आलम एवं अख्तर अंसारी सहित अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न थानों, ओपी, पुलिस केंद्र और सीएनओ कार्यों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश में सभी संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब योगदान देने तथा विधिवत प्रभार हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.