पलामू के सतबरवा में राहुल दुबे गैंग द्वारा फायरिंग में कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो मजदूर घायल
पलामू में गोलीबारी के बाद घटनास्थल पहुंचे एसपी, कार्रवाई का निर्देश

मेदिनीनगर, पलामू : पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के कंस्ट्रक्शन(NAHI)कार्य में लगे मजदूर पर राहुल दुबे गैंग द्वारा फायरिंग की गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल से चार खाली खोखे एवं राहुल दुबे गैंग का पर्चा भी बरामद हुआ। गोलीबारी में घायल दोनों मजदूर पश्चिम बंगाल के पूरलिया जिले के रहने वाले है, मजदूर जिनके नाम संजय हंसदा और अजय हंसदा है जिन्हें गोली लगी। इन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया है।जिनकी स्थिति सामान्य है। सड़क निर्माण में कार्यरत मजदूरों पर में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी ने अधिकारियों को घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को आसपास के क्षेत्रों में भी आवश्यक जांच-पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सतर्क है।