ताज़ा-ख़बर

मलेरिया से बचाव हेतू कीटनाशक दवा का छिड़काव शुरू

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

कीटनाशी छिड़काव 20 मई से जुलाई 2026 तक प्रथम चक्र शुरू किया गया है।

मलेरिया से बचाव हेतू कीटनाशक दवा का छिड़काव शुरू

अजय कुमार बड़कागांव - मच्छरों के प्रकोप से बचाव को लेकर कीटनाशक दवा छिड़काव का शुभारंभ पलांडू स्वास्थ्य उप केंद्र के पलांडू गांव से असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह भीबीडी पदाधिकारी हजारीबाग एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बड़कागांव डॉ अविनाश कुमार के संयुक्त तत्वाधान में प्रारंभ किया गया।

कीटनाशी छिड़काव तलसवार पंचायत के सभी गांव में, नापोखुर्द पंचायत के सभी गांव में एवं आगों पंचायत के सभी गांव में किया जाना है। छिड़काव का मुख्य उद्देश्य मच्छर से होने वाली बीमारी से बचाव करना है। कीटनाशी छिड़काव 20 मई से जुलाई 2026 तक प्रथम चक्र शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से कीटनाशी छिड़काव कराने का अनुरोध किया है ताकि मलेरिया मच्छर से होने वाली बीमारी से बचाव किया जा सके।

उक्त आशय की जानकारी मलेरिया पर्यवेक्षक तरुण कुमार शर्मा के द्वारा दी गई है। जिला से इस कार्य की देख-रेख के लिए मलेरिया इंस्पेक्टर महेंद्र पाल और जिला बीडी कंसलटेंट मैमूर सुल्तान मौके पर पहुंच कर कीटनाशी छिड़काव की गुणवत्ता की जांच की एवं क्षेत्र में छिड़काव कार्य करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने सभी गांव में अच्छे से छिड़काव गुणवत्ता पूर्वक करने को कहा। समय-समय पर इसकी जानकारी गांव वाले को कीटनाशी छिड़काव कार्य से पूर्व देने को कहा गया। मौके पर मुख्य रूप से मुकेश रवि, विकास कुमार, दौलत साव आदि उपस्थित रहें।

इन्हें भी पढ़ें.