ताज़ा-ख़बर

चतरा में एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

वे एसएसबी की 35वीं बटालियन में तैनात थे और झारखंड के देवघर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

चतरा में एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

चतरा। सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिला पिकेट में मंगलवार देर रात एसएसबी के एक जवान ने खुदकुशी कर ली। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जवान गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर चुका था।

जानकारी के अनुसार, जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पिकेट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल अवस्था में जवान को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृत जवान की पहचान प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है। वे एसएसबी की 35वीं बटालियन में तैनात थे और झारखंड के देवघर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें.