ताज़ा-ख़बर

37 वर्ष के हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, मिठाई खिलाकर एवं बुके देकर पत्रकार संघ ने दी जन्मदिन की बधाई

रिपोर्ट: VBN News Desk17 घंटे पहलेझारखण्ड

इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा आनंदा हाई स्कूल हजारीबाग एवं कॉलेज की पढ़ाई सेंट कोलंबा कॉलेज हजारीबाग से पूरी की और 2017 बैच के दरोगा बने।

37 वर्ष के हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, मिठाई खिलाकर एवं बुके देकर पत्रकार संघ ने दी जन्मदिन की बधाई

Ajay Kumar बड़कागांव : बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह का जन्मदिन काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।उनके जन्मदिन के मौके पर विशेष तौर से बड़कागांव पत्रकार संघ ने अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़कागांव के वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंहा एवं संचालन पत्रकार रितेश ठाकुर तथा कार्यक्रम का नेतृत्व पत्रकार शमशेर आलम के द्वारा किया गया।

जन्मदिन की मुबारक मौके पर पत्रकार संघ की ओर से सामूहिक तौर से मिठाई खिलाकर , बुके एवं गिफ्ट देकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई और सभी पत्रकारों ने उम्मीद जताया कि बड़कागांव थाना क्षेत्र की जनता की आशा और उम्मीद पर खरे उतर रहे थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह आगे भी निश्चित तौर से अपने कार्य को बड़कागांव की जनता की सेवा में समर्पित होकर ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करेंगे।

क्योंकि यह सत्य है की वर्दी को किसी से बैर नहीं, कोई अपना नहीं, कोई गैर नहीं।बताते चलें कि इनके जन्मदिन के इस पावन मौके पर दिनभर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी , प्रबुद्धगण , पत्रकारगण , साथीगण , जनता आदि मुलाकात कर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से श्री सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इनका जन्म 15 सितंबर को हजारीबाग के एक अस्पताल में हुआ था और इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा आनंदा हाई स्कूल हजारीबाग एवं कॉलेज की पढ़ाई सेंट कोलंबा कॉलेज हजारीबाग से पूरी की और 2017 बैच के दरोगा बने। श्री सिंह ऐसे अपने कार्य को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।

अब तक के कार्यकाल में कई वरीय पुलिस पदाधिकारियों के हाथों प्रशस्तिपत्र प्राप्त कर सम्मानित हो चुके हैं।जन्म दिन की बधाई देने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार सिंहा , रितेश कुमार , अमित मालाकार , शमशेर आलम , संजय राम , पंकज ठाकुर , रंजन कुमार, ज्ञानचंद कुमार , ईश्वर कुमार महतो , दिनेश आर्य , प्रदीप कुमार , विष्णु गुप्ता , जुबेर आलम , मोइन अंसारी , तारकेश्वर महतो , बसंत कुमार मेहता , अजय कुमार , कुलदीप कुमार , संतोष कुमार महतो , धर्मेंद्र प्रसाद , विनोद कुमार, वीरेंद्र कुमार , अनुज कुमार सहित सैकड़ो लोगों ने बधाई दी है।

इन्हें भी पढ़ें.