ताज़ा-ख़बर

गोला थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, दो घायल, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति किया नियंत्रित

रिपोर्ट: VBN News Desk101 दिन पहलेझारखण्ड

क्षेत्र में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

गोला थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, दो घायल, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति किया नियंत्रित

रामगढ़ (दिलीप करमाली) : गोला थाना क्षेत्र के सोसो कलां गांव में सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना घटी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया गया कि केवन्त टोला में स्थापित प्रतिमा को विसर्जन के लिए निकाला जा रहा था। शमीम खान के घर के समीप दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इस रूट से प्रतिमा को ले जाने का विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें जागेश्वर चौधरी और सौम्या कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रतिमा का विसर्जन पुलिस सुरक्षा में कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों समुदायों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोला थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था कमजोर पड़ती जा रही है। चोरी, हवाई फायरिंग, हत्या और दंगे जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। शांति समिति की बैठक में डीजे साउंड पर प्रतिबंध के बावजूद पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कानून व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की सांप्रदायिक घटनाएं न हों और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

इन्हें भी पढ़ें.