भाजपा पाकुड़ नगर मंडल की बैठक में कलश रथ स्वागत, बूथ समिति गठन और तिरंगा यात्रा पर बनी रणनीति
इस दौरान नगर अध्यक्ष ने बचे हुए 13 सदस्यीय बूथ समितियों का गठन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष सोहन मंडल की अध्यक्षता में ब्याहुत धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के कलश रथ के 5 अगस्त 2026 को रांची से पाकुड़ आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियों, बूथ समिति गठन तथा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न संगठनात्मक विषयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के कलश रथ के स्वागत को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष ने बचे हुए 13 सदस्यीय बूथ समितियों का गठन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं आगामी तिरंगा यात्रा को पाकुड़ नगर में भव्य एवं आकर्षक रूप से आयोजित करने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति और तैयारी संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शर्मिला रजक, जिला महामंत्री रूपेश भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, अनुग्रहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, मनीष पांडेय, अरुण चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुशांत घोष, त्रिलोचन दास, कर्ण मंडल, बापन सरकार, मोहन सरकार, चमरू रजवार, प्रणव सिंह, सुशील साह, पार्वती देवी, रश्मि भगत, निधि गुप्ता, मनोरमा देवी, गोपी दुबे, जीतू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।