ताज़ा-ख़बर

टाटा-कांड्रा मार्ग पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्ती, लगाए गए नो पार्किंग बोर्ड

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

ट्रैफिक प्रभारी राजू कुमार का सख्त संदेश, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

टाटा-कांड्रा मार्ग पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्ती, लगाए गए नो पार्किंग बोर्ड

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावाँ जिले के आदित्यपुर स्थित टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग की समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिले की एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजू कुमार के नेतृत्व में सड़क किनारे नो पार्किंग साइन बोर्ड लगाए गए हैं। ट्रैफिक प्रभारी राजू कुमार ने कहा कि मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग के कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही थी जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।

इन्हें भी पढ़ें.