ताज़ा-ख़बर

पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश, स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का आदेश

रिपोर्ट: VBN News Desk19 घंटे पहलेझारखण्ड

पॉक्सो, आईटी और एनडीपीएस मामलों में तेजी लाने का निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश, स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का आदेश

By Ajay Kumar पाकुड़: पुलिस अधीक्षक श्री अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में जुलाई माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ कुमार गौरव एवं महेशपुर के एसडीपीओ विजय कुमार, सभी पुलिस निरीक्षक प्रभाग, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी में जिले की विधि-व्यवस्था, लंबित मामलों, यातायात नियंत्रण, अवैध खनन, मादक पदार्थों की रोकथाम और जनसहभागिता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष सतर्कता आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर लगातार गश्ती और निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित पुलिस सभा आयोजित करने पर भी जोर दिया।

पॉक्सो, आईटी और एनडीपीएस मामलों में तेजी लाने का निर्देश बैठक में सभी प्रभारियों को पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों का निर्धारित समय सीमा में निष्पादन करने, आईटी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के मामलों में तेजी लाने तथा लंबित वारंट और कुर्की मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निष्पादन जुलाई माह के दौरान दर्ज एवं निष्पादित मामलों की समीक्षा में पाया गया कि मई माह में कुल 100 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 113 मामलों का निष्पादन किया गया। लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने को कहा गया। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। हेलमेट, सीट बेल्ट, रजिस्ट्रेशन, बीमा सहित अन्य दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने को कहा गया। सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों की प्रविष्टि e-DAR में अनिवार्य रूप से करने का निर्देश भी दिया गया। सक्रिय अपराधियों पर बढ़ेगी निगरानी पिछले पांच वर्षों में संपत्तिमूलक अपराधों में सक्रिय या दोषसिद्ध अपराधियों के विरुद्ध सीसीए, निगरानी पंजी एवं गुंडा पंजी में नाम दर्ज कराने हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया। चोरी, लूट और गृहभेदन रोकने पर जोर चोरी, लूट, डकैती एवं गृहभेदन जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्ती, सघन जांच अभियान तथा संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया। शिकायतकर्ताओं से शालीन व्यवहार करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि थाना या ओपी में आने वाले शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उनकी समस्याओं को शालीनता से सुनकर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

स्कूल, कॉलेज और हाट-बाजारों में जागरूकता अभियान सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, मानव तस्करी, नशामुक्ति, महिला उत्पीड़न, डायन प्रथा, बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध प्रत्येक माह स्कूलों, कॉलेजों, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन का त्वरित निष्पादन लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन एवं परिवाद पत्रों के शीघ्र निष्पादन के लिए भी सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। अवैध खनन और मादक पदार्थों पर जीरो टॉलरेंस पुलिस अधीक्षक ने अवैध पत्थर, कोयला एवं बालू उत्खनन तथा परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ समन्वय बनाकर नियमित छापेमारी चलाने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाने को कहा।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, जनविश्वास और पारदर्शी पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए सभी पदाधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि पाकुड़ जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

इन्हें भी पढ़ें.