ताज़ा-ख़बर

पत्नी पर अवैध संबंध का शक, पति ने लोहे के कड़े से कर दी हत्या

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार7 घंटे पहलेझारखण्ड

हत्या के आरोपी रतन मडै़या गिरफ्तार

पत्नी पर अवैध संबंध का शक, पति ने लोहे के कड़े से कर दी हत्या

पाकुड़: पाकुड़ के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालडीह गणपुरा गांव में नदी किनारे मिली अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। एसपी निधि द्विवेदी ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकार को इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपी रतन मडैया को गिरफ्तार कर लिया है।6 सितंबर को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था, जिसके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे।

प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि महिला की हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से यहां फेंका गया। थाना प्रभारी के आवेदन पर पाकुड़िया थाना में कांड संख्या 38/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।पुलिस की एसआईटी टीम ने अनुसंधान के क्रम में मृतका की पहचान मुन्नी हेम्ब्रम (35 वर्ष), पति सुबोल हेम्ब्रम, निवासी इसलाबाद घोषपाड़ा, थाना सदर, जिला बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल) के रूप में की। शव की पहचान मृतका के पति ने की और अंतिम संस्कार भी किया।जांच में पाया गया कि मृतका के साथ आखिरी बार ग्राम तालडीह गणपुरा का निवासी रतन मडैया देखा गया था।

पुलिस ने उसे आज 11 सितंबर को लखिजोल के पास से गिरफ्तार किया.पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसका मृतका से प्रेम संबंध था और दोनों ने शादी कर ली थी। दिल्ली में साथ रहते समय आरोपी को पत्नी पर अवैध संबंध का शक हुआ। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और लौटने के बाद झगड़े में आरोपी ने लोहे के कड़े से पत्नी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में गला दबाकर और मारपीट कर उसकी मौत सुनिश्चित कर दी और शव को नदी किनारे फेंक दिया।आरोपी की निशानदेही पर लोहे का कड़ा, मृतका का चप्पल और टूटा हुआ लाल रंग का बाला बरामद किया गया है। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इन्हें भी पढ़ें.