ताज़ा-ख़बर

टाटा आर्चरी अकादमी की युक्ताश्री ने एशिया कप ट्रायल में मारी बाज़ी

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

जेद्दा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी प्रतिभाशाली तीरंदाज़

टाटा आर्चरी अकादमी की युक्ताश्री ने एशिया कप ट्रायल में मारी बाज़ी

जमशेदपुर : टाटा आर्चरी अकादमी की उभरती हुई तीरंदाज़ के. युक्ता श्री ने एशिया कप स्टेज-3 सलेक्शन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्हें सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित होने वाले एशिया कप चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। आंध्र प्रदेश की निवासी युक्ता ने 1 अक्टूबर 2024 को टाटा आर्चरी अकादमी में दाखिला लिया था। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने उत्कृष्ट प्रगति की है और अपने समर्पण व अनुशासन से सबका ध्यान आकर्षित किया है। देशभर से 150 से अधिक महिला तीरंदाज़ों के बीच हुए ट्रायल में शीर्ष स्थान प्राप्त कर युक्ता ने भारतीय तीरंदाज़ी टीम में अपना पहला चयन सुनिश्चित किया। अकादमी ने विश्वास जताया है कि वह आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश का नाम रोशन करेंगी।

इन्हें भी पढ़ें.