ताज़ा-ख़बर

पहले सरकार में तो आइए तेजस्वी! चिराग पासवान का तगड़ा प्रहार, कहा : महागठबंधन अब सिर्फ मलबा बचा है

रिपोर्ट: VBN News Desk1 दिन पहलेराजनीति

राहुल-तेजस्वी पर चिराग का हमला, कहा : जब घटक दल नहीं संभल रहे, तो 14 करोड़ बिहारियों को क्या संभालेंगे?

पहले सरकार में तो आइए तेजस्वी! चिराग पासवान का तगड़ा प्रहार, कहा : महागठबंधन अब सिर्फ मलबा बचा है

पटना से बड़ी राजनीतिक खबर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को तेजस्वी यादव और महागठबंधन पर करारा हमला बोला। तेजस्वी द्वारा जीविका दीदियों को 30 हजार रुपए देने और संविदा कर्मियों को नियमित करने की घोषणा पर चिराग ने तंज कसते हुए कहा कि पहले सरकार में तो आइए तेजस्वी! महागठबंधन तो खुद अपने ही झगड़ों में उलझा है। इस गठबंधन की हालत अब मलबे जैसी हो चुकी है और सत्ता का सपना देखना मुंगेरीलाल का सपना है। चिराग ने कहा कि कई दिनों बाद इन्हें याद आया कि बिहार में चुनाव चल रहा है। ये नेता कमरे में बैठकर अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में लगे हैं। उन्होंने कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि अब याद आया कि वे बिहार चुनाव प्रभारी हैं? राहुल गांधी कुछ दिन पहले SIR के नाम पर बिहार में घूम रहे थे लेकिन अब गायब हैं। राहुल गांधी के जलेबी छानने वाले बयान पर चुटकी लेते हुए चिराग ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस जलेबी बांट रही थी लेकिन हजम नहीं हुई। बिहार में भी वही हाल होगा। पप्पू यादव के बयान पर भी चिराग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी खुद कमरे से बाहर नहीं निकल पा रहे तो नेतृत्व क्या करेंगे? वहीं प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए बोले कि जो नेता खुद चुनाव लड़ने से डरता है उसकी टीम उससे क्या उम्मीद रखे? चिराग ने कहा कि बिहार की जनता अब भ्रम में नहीं आने वाली 14 नवंबर को जनता अपना जवाब देगी।

इन्हें भी पढ़ें.