ताज़ा-ख़बर

दिल से दौड़ फॉर जमशेदपुर के थीम पर होगा टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 का 10वां संस्करण

रिपोर्ट: VBN News Desk3 घंटे पहलेझारखण्ड

30 नवंबर को होगा आयोजन, देशभर से 5,500 से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद

दिल से दौड़ फॉर जमशेदपुर के थीम पर होगा टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 का 10वां संस्करण

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने सबसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में से एक टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 के 10वें संस्करण की आधिकारिक घोषणा की है। यह आयोजन 30 नवंबर 2025 को आयोजित होगा। पिछले एक दशक में यह वार्षिक आयोजन जमशेदपुर की फिटनेस, एकता और सामुदायिक भावना का प्रतीक बन चुका है। इस वर्ष का थीम दिल से दौड़ फॉर जमशेदपुर रखा गया है जो फिटनेस के साथ-साथ खुशी, गर्व और साथ चलने की भावना को दर्शाता है। आयोजन की घोषणा टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदर रामम की उपस्थिति में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। पिछले वर्ष इस मैराथन में 18 राज्यों से 4,821 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस बार भागीदारी 5,500 से अधिक धावकों तक पहुंचने की उम्मीद है। 2024 में पहली बार शुरू किया गया 21.097 किमी का हाफ मैराथन वर्ग अत्यधिक सफल रहा था और इस वर्ष और भी बड़ी भागीदारी की संभावना है। 9.18 लाख की कुल पुरस्कार राशि के साथ यह आयोजन न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच है बल्कि शहर की फिटनेस संस्कृति को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास है। डी. बी. सुंदर रामम ने कहा कि यह मैराथन जमशेदपुर की धड़कन है जो ऊर्जा, गर्व और एकता से भरी है। यह सिर्फ शहर के गौरव के लिए नहीं बल्कि हर व्यक्ति के दिल और सेहत के लिए दौड़ है। रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो चुके हैं। प्रतिभागी www.tatasteelruns.com पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें.