डीएवी पब्लिक स्कूलों के पूर्वी क्षेत्र के जनक कर्मवीर महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई
पूरा विद्यालय उनके दी गई शिक्षा, सादगी और समर्पण के साथ उनके दिखाई गई राहों पर चलने की कसम भी खाई

By Amit Sahay
गिरिडीह : डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल, गिरिडीह के प्रांगण में पूर्वी भारत में शिक्षा के महान शिल्पकार डीएवी पब्लिक स्कूलों के पूर्वी क्षेत्र के जनक कहे जाने वाले कर्मवीर महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय के बच्चों एवं पूरा विद्यालय परिवार उन्हें पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार उनके दिखाए गए राहों पर चलने प्रण ली। इस अवसर पर विद्यालय परिवार यज्ञ और हवन कर इस महान शिक्षाजनक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि इस वादे के साथ की उनकी राह पर चलने का पूरा विद्यालय परिवार ने प्रण लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री ओमप्रकाश गोयल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर एक ऐसा व्यक्तित्व जो शिक्षा की जगत में क्रांति का दूसरा नाम है जिनके कारण आज झारखंड, बिहार, बंगाल,उड़ीसा सहित पूर्वोत्तर राज्यों में उनके द्वारा स्थापित डी ए वी विद्यालय वट वृक्ष की भांति है जिनके छांव में लाखों बच्चों ने शिक्षा ग्रहण की और लाखों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षक एल टी राउत में अपने अनुभव जो महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी के साथ थी सभी के साथ साझा की।
पूरा विद्यालय उनके दी गई शिक्षा, सादगी और समर्पण के साथ उनके दिखाई गई राहों पर चलने की कसम भी खाई।आज ही के दिन बच्चों के बीच परीक्षा पर चर्चा की जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इसका सीधा प्रसारण एटीएल कक्ष में किया गया। जिससे बच्चों में डर और भय जो परीक्षा के प्रति है वह ना रहे और उनका आत्मविश्वास भी शिक्षा के प्रति बनी रहे की गई।