ताज़ा-ख़बर

कपाली चोरी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने बाद पुलिस को मिली सफलता

रिपोर्ट: MANISH 10 घंटे पहलेअपराध

घर के अंदर मिलीभगत से हुई थी वारदात, ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने किया खुलासा

कपाली चोरी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने बाद पुलिस को मिली सफलता

चांडिल : कपाली ओपी क्षेत्र के गौसनगर में हुए चोरी कांड (संख्या 196/2025) में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन माह से फरार चल रहे आरोपी शेख राज उर्फ चोट्टा को 17 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। मामला 15-16 दिसंबर 2025 की रात का है जब सन्नू बेगम के घर में चोरी की घटना हुई थी। उस समय परिवार घर पर नहीं था। पूर्व में इस कांड में शामिल जासीर अंसारी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया जा चुका था। ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। मामले में घर के ही सदस्य की संलिप्तता सामने आई जिससे घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी और तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें.