ताज़ा-ख़बर

लोहरदगा में 19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद पदार्थ ब्राउन शुगर है।

लोहरदगा में 19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

By Roshan Sahdeo

लोहरदगा। बुधवार रात्रि को पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लोहरदगा-चंदवा रोड के रास्ते अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम में कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार, तकनीकी शाखा के पु०अ०नि० वारिस हुसैन,i बड़की चाँपी पिकेट के पु०अ०नि० रामप्रकाश यादव तथा कुडू थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। अंचलाधिकारी कुडू की उपस्थिति में टीम ने चाँपी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक चंदवा की ओर से आते दिखे। पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन छापामारी दल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहित कुमार (पिता उपेन्द्र ठाकुर) एवं आयुस कुमार (पिता धर्मेन्द्र ठाकुर), दोनों निवासी थाना टोली, चंदवा, जिला लातेहार बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से प्लास्टिक में रखा करीब 19 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद किया गया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद पदार्थ ब्राउन शुगर है। पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत जब्त करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से काला-बैंगनी रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (संख्या JH03AF4878) भी जब्त की गई। इस संबंध में कुडू थाना कांड संख्या 34/26, दिनांक 02 अप्रैल 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b)/21(b)/22(b)/29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें.