ताज़ा-ख़बर

चंद्रवंशी परिवार ने किया निर्विरोध चयनित पार्षद मनोज सिंह, नीरा देवी व लाल बाबू को सम्मानित

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary1 दिन पहलेझारखण्ड

चंद्रवंशी समाज के लिए हर बिंदु पर रहेंगे साथ : मनोज सिंह जनता के लिए एक पैर पर रहेंगे खड़ा : लाल बाबू

चंद्रवंशी परिवार ने किया  निर्विरोध चयनित पार्षद मनोज सिंह, नीरा देवी व लाल बाबू को सम्मानित

मेदिनीनगर (पलामू) : चंद्रवंशी परिवार ने मेदिनीनगर नगर निगम के निर्विरोध निर्वाचित तीन पार्षदों को सम्मानित किया। गुरु तेग बहादुर मेमोरियल हॉल में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में तीनों निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों को फूल माला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 के निर्विरोध नवनिर्वाचित मनोज सिंह, वार्ड संख्या 29 के नवनिर्वाचित पार्षद नवीन गुप्ता उर्फ लाल बाबू व वार्ड संख्या 5 की निर्विरोध निर्वाचित पार्षद नीरा देवी को सम्मानित किया गया। उनका स्वागत चंद्रवंशी परिवार के परमेंद्र कुमार बाबू, रामनाथ चंद्रवंशी व मंजू चंद्रवंशी ने किया।

मौके पर मनोज सिंह ने कहा कि उन्हें मेयर पद के लिए चुनाव लड़ना था लेकिन महिला आरक्षित सीट होने के कारण उन्होंने डिप्टी मेयर के लिए वार्ड संख्या 23 से चुनाव लड़ने का मन बनाया। इसकी जानकारी होते ही प्रदीप अकेला, धीरज चंद्रवंशी, विशाल सिन्हा ऊर्फ मोनू व अंकू चंद्रवंशी ने उनसे कहा कि वे सभी अब आपके सम्मान में चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे इन चारों प्रत्याशियों के आभारी है जिन्होंने उन्हें इस योग्य समझा। कहा कि चारों संभावित प्रत्याशियों द्वारा बिना किसी संकोच या दबाव के सहर्ष उन्हें स्वीकार करना उनके जीवन के लिए बड़ी बात है। कहा कि प्रथम मेयर ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की कि चारों को दबाव देकर बैठाया है। लेकिन यह बात पूरी तरह गलत है। आम नागरिकों के बीच गलतफहमी पैदा की गई। उन्होंने कहा कि वे चंद्रवंशी समाज के लिए हर बिंदु पर साथ रहेंगे।

मौके पर निर्विरोध निर्वाचित लाल बाबू ने कहा कि जिस तरह से उन्हें वार्ड की जनता ने निर्विरोध जिताया है इसके लिए वे आभारी हैं। वार्ड क्षेत्र के समस्त जनता के लिए एक पैर पर खड़े रहेंगे। जहां पुकारेंगे हाजिर होंगे। निर्विरोध निर्वाचित नीरा देवी ने कहा कि उन्हें क्षेत्र वासियों ने बड़ा ही प्यार दिया है वह आगे भी क्षेत्र के लोगों की सेवा करते रहेंगी। मौके पर बड़ी संख्या में चंद्रवंशी परिवार मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परमेंद्र कुमार बाबू ने कहा कि नवनिर्वाचित तीनों पार्षद चंद्रवंशी समाज का ख्याल रखेंगे तो लगातार साथ मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें.