ताज़ा-ख़बर

संविधान की गरिमा पर सवाल, पूर्व प्रखंड प्रमुख स्व. वंशिधर जी के श्रद्धांजलि समारोह से प्रशासन गायब, ग्रामीणों में आक्रोश

रिपोर्ट: MANISH 10 घंटे पहलेझारखण्ड

लोकतंत्र में जनसेवकों का सम्मान जरूरी, समाजसेवी हिकिम चंद्र महतो ने प्रशासन को संवैधानिक कर्तव्यों की दिलाई याद

संविधान की गरिमा पर सवाल, पूर्व प्रखंड प्रमुख स्व. वंशिधर जी के श्रद्धांजलि समारोह से प्रशासन गायब, ग्रामीणों में आक्रोश

चांडिल : झारखंड राज्य गठन से पूर्व चांडिल प्रखंड के प्रमुख रहे स्व. वंशिधर जी के निधन के बाद शुक्रवार को घाट कार्यक्रम और शनिवार को भोज का आयोजन किया गया। लेकिन इस अवसर पर प्रखंड प्रशासन की अनुपस्थिति ने पूरे क्षेत्र में रोष फैला दिया। स्थानीय समाजसेवी हिकिम चंद्र महतो ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की उपेक्षा नहीं बल्कि संविधान के उस मूल सिद्धांत का उल्लंघन है जो जनप्रतिनिधियों और जनसेवकों के सम्मान की बात करता है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि वंशिधर जी इस क्षेत्र के जननायक थे। उनका सम्मान न करना प्रशासनिक असंवेदनशीलता ही नहीं लोकतांत्रिक मर्यादा का अपमान है। ग्रामीणों ने भी कहा कि प्रशासन की गैरमौजूदगी से ऐसा प्रतीत होता है मानो जनता के सेवक अब जनता के नहीं रहे। हिकीम चंद्र महतो ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी उपेक्षा दोहराई गई, तो जनता संवैधानिक अधिकारों के तहत विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने मांग की कि आगे से ऐसे आयोजनों में प्रशासनिक उपस्थिति और आधिकारिक श्रद्धांजलि अनिवार्य की जाए।

इन्हें भी पढ़ें.